{"_id":"6a4ff42b101b9dad8f087606","slug":"youth-caught-with-fetus-after-procuring-abortion-for-girlfriend-remanded-to-two-day-custody-post-mortem-likely-at-civil-hospital-today-hisar-news-c-21-hsr1005-907291-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रेमिका का गर्भपात करा भ्रूण के साथ पकड़ा युवक दो दिन के रिमांड पर, नागरिक अस्पताल में आज हो सकता है पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रेमिका का गर्भपात करा भ्रूण के साथ पकड़ा युवक दो दिन के रिमांड पर, नागरिक अस्पताल में आज हो सकता है पोस्टमार्टम
विज्ञापन
हिसार। प्रेमिका का अवैध गर्भपात कराने के बाद ऋषि नगर श्मशान घाट रोड पर भ्रूण के साथ काबू आरोपी अनिल को पुलिस ने वीरवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि युवती का गर्भपात कहां और किसके माध्यम से कराया।
सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि बुधवार को ईआरवी वाहन में तैनात एएसआई सोमबीर और एलएससी सुमन सेक्टर-14 पार्ट-2 क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि श्मशान घाट रोड पर एक युवक को भ्रूण के साथ पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गांव की ही एक युवती से 6-7 वर्षों से प्रेम संबंध है। युवती के गर्भवती होने के बाद सामाजिक बदनामी के डर से दोनों ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गर्भपात किसी अस्पताल में कराया या घर पर दवा से किया गया।
सूत्रों के अनुसार बरामद भ्रूण करीब पांच माह का है। भ्रूण का लिंग पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने सिटी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।