{"_id":"66a69a8aa69d5a5435090384","slug":"youth-beat-up-hotel-owner-and-employees-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1005-431025-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवकों ने होटल मालिक और कर्मचारियों को पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवकों ने होटल मालिक और कर्मचारियों को पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन
हांसी। शहर के होटल में शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे शराब पीने से मना करने पर होटल मालिक व दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घायलों को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीतपुरा निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव रामपुरा के पास नेशनल हाईवे पर होटल में वेटर का काम करता है। 26 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे आदित्य मित्रा व होटल मालिक जितेंद्र होटल पर ही थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उन्होंने अंदर आते ही आदित्य को कहा कि यहां पर बैठ कर शराब पीनी है। आदित्य ने होटल में बैठकर शराब पीने से मना कर दिया। इतना कहते ही एक युवक ने आदित्य को थप्पड़ मार दिया और उसको छुड़ाने लगा तो एक युवक ने फट्टा उठाकर मेरे कंधे पर मार दिया। एक युवक जितेंद्र के साथ मारपीट करने लगा। जितेंद्र नीचे गिर गया और उसके हाथ व पैर पर चोट लग गई। सदर थाना पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।