फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth arrested with heroin worth 30 lakhs, had to be supplied in Dabwali

30 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, सिरसा के डबवाली में करनी थी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with heroin worth 30 lakhs, had to be supplied in Dabwali
हिसार। सैनिक छावनी के पास एसटीएफ टीम ने एक युवक से 235 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीस लाख रुपये आंकी गई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी मंडी डबवाली निवासी जसबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

एसटीएफ हिसार यूनिट के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक युवक दिल्ली से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इसके बाद सैनिक छावनी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद शक के आधार पर उक्त युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 235 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी जयबीर ने बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर आया है और इसे डबवाली में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed