फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man's neck cut, father says son must have cut it due to drug addiction

Hisar News: युवक की गर्दन कटी, पिता बोला बेटा नशे का आदि खुद ही काटी होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young man's neck cut, father says son must have cut it due to drug addiction
हांसी। दिल्ली रोड पर एक युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला हुआ। युवक घायल अवस्था में मंगलवार सुबह खुद नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा। घायल कमल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गर्दन पर हमला किया है। सोमवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर तेज़-धार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमला करने के बाद घायल अवस्था में कमल को दिल्ली पुल के नजदीक नहर में फेंक दिया। वहीं कमल के पिता भगवत ने बताया कि उसका बेटा कमल नशे का आदी है। सारा दिन कमल नशे में धुत रहता है। कमल ने खुद ही अपनी गर्दन पर कट लगाया होगा और अब वह किसी अज्ञात व्यक्ति का नाम ले रहा है। कमल के पिता ने बताया कि कमल की 7 साल पहले शादी हुई थी। कमल की नशे की लत के कारण शादी के 11 महीने बाद ही कमल की पत्नी उसको छोड़ कर चली गई। बाद में कमल का नशा छुड़वाने के लिए राजस्थान में नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया था, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया व कमल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जांच के बाद ही पता चलेगा
एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि अभी तक कमल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान के आधार पर जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed