फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man hanged himself

युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
young man hanged himself
बास। गांव बडाला के 30 वर्षीय विशाल ने फंदा लगाकर जान दे दी। आशंका जताई जा रही है कि विशाल ने तीन दिन पहले फंदा लगाया और दो दिनों तक उसका शव पुराने घर में फंदे से लटका रहा। जब विशाल अपने घर नहीं लौटा तो उसकी मां ओमपति ने इस बारे में अपने भतीजे विकास को सूचना दी। इसके बाद बंद घर को खोला गया तो विशाल का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने अपने मौत के लिए पत्नी, तालू निवासी ससुर, भाटोल बैंक के मैनेजर समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल के चचेरे भाई विकास उर्फ विक्की ने बताया कि उसके ताऊ की मौत हो चुकी है। विशाल की शादी करीबन आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से विशाल ही अपने घर का मुखिया था। कुछ साल पहले विशाल ने भाटोल बैंक से लोन लिया था। इस लोन को विशाल ने चुकता भी कर दिया था और बैंक द्वारा एनओसी भी दे दी गई थी। कुछ समय बाद विशाल ने पौने पांच एकड़ जमीन अपनी पत्नी के नाम करवा दी थी। विकास उर्फ विक्की के अनुसार बैंक ने विशाल के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज करवा दिया था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखा, मां मुझे माफ कर देना
पत्नी का नाम तू कोई पहली औरत नहीं है जिसके नाम जमीन हुई है, लेकिन जमीन नाम होते ही इस तरह से बदल जाना अच्छा नहीं है। अपने ससुर के बारे में लिखा कि तुमने मेरे 16 लाख रुपये तो नहीं लौटाए लेकिन कम से कम मेरे बच्चों को तो मेरे पास रहने देता। बैंक मैनेजर के बारे में लिखा कि पूरा फ्रॉड उसने किया है और उसको झूठे केस में फंसाया जा रहा है। विशाल ने सुसाइड नोट में मां से माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed