{"_id":"65e7540bc1a4c590dc0b2394","slug":"young-man-going-to-collect-milk-attacked-with-gandasi-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-335878-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूध लेने जा रहे युवक पर गंडासी से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूध लेने जा रहे युवक पर गंडासी से हमला, घायल
विज्ञापन
हांसी। शहर में दूध लेने जा रहे एक युवक पर गंडासी से हमला किया गया। उसके पैर व हाथ पर तेजधार गंडासी से वार किए गए हैं। शोर मचाने पर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वाल्मीकि चौक निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खुली मेहनत-मजदूरी का काम करता है। सोमवार रात को 8 बजे के करीब घर से दुकान पर दूध लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दी दूरी पर पहुंचा तो उसी के मोहल्ले के 2 युवकों ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया।
रवि ने बताया कि 2 युवक पीछे से आए व एक युवक ने अपने हाथ में ली हुई गंडासी उसके पांव पर मारी। वह उसको पकड़ने लगा तो उसने गंड़ासी से हाथ पर भी वार किया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को देखकर हमलावर मौका से भाग गए। उन्होंने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है।