फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yogesh-Rahul pair became winner in lawn tennis doubles

Hisar News: लॉन टेनिस डबल्स में योगेश-राहुल की जोड़ी बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yogesh-Rahul pair became winner in lawn tennis doubles
लॉन टेनिस में मेन डबल्स में चैंपियन हिसार के योगेश कोहली व यमुनानगर के राहुल विज को सम्मानित कर
हिसार। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लॉन टेनिस कोर्ट में रविवार को दो दिवसीय प्रथम चौ. प्रताप सिंह फोगाट मेमोरियल लॉन टेनिस टूर्नामेंट का समापन किया गया। मेन्स डबल्स में हिसार के योगेश कोहली व यमुनानगर के राहुल विज की जोड़ी विजेता बनी। विजेताओं को मनोज सिंह ने सम्मानित किया। हालांकि, समापन अवसर पर एसपी लोकेंद्र सिंह को शिरकत करना था, मगर, रविवार को हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण वह नहीं आ पाए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के वुमन सिंगल में हिसार की ख्वाहिश प्रथम और यमुनानगर की अराध्या रनरअप रही। ख्वाहिश ने अराध्या को 9-4 से हराया। इसी प्रकार मेन्स सिंगल में भिवानी का हिमांशु पहले व हिसार का प्रशांत दूसरे स्थान पर रहा। हिमांशु ने प्रशांत को 9-3 से हराया। डबल्स में हिसार के योगेश कोहली व यमुनानगर के राहुल विज ने हिसार के डॉ. बलजीत व डॉ. नवनीत को 9-1 से हराया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, कोच योगेश कोहली, वाइस प्रेजीडेंट नितिन कुमार, महासचिव बलराज तक्षक, मोहित अग्रवाल, प्रदीप सर्राफ, टेक्निकल एडवाइजर शशि लूथरा, विशाल सिंह, राजेश पूनिया, हेमंत ढींगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द तैयार होगा लॉन टेनिस मैदान : कोहली
एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंंद्र सिंह व कोच योगेश कोहली ने बताया कि महाबीर स्टेडियम में लॉन टेनिस ग्राउंड बनाने का काम अभी अधूरा है। इसको लेकर एक सप्ताह पहले उपायुक्त उत्तम सिंह मिले थे। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी की थी। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टेडियम में खिलाड़ियों को लॉन टेनिस ग्राउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed