फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow alert of severe heat and heat wave in Haryana till June 10

Haryana Weather: हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, प्रदेश में दस जून तक येलो अलर्ट

Tue, 07 Jun 2022 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 02:04 AM IST
सार

हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में भी सर्वाधिक रहा। हिसार में जून में अधिकतम तापमान का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 

विज्ञापन
Yellow alert of severe heat and heat wave in Haryana till June 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में हिसार में सोमवार का दिन इस माह का सबसे गर्म दिन रहा। हिसार जिले में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश भर में सर्वाधिक रहा। इस भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप रहेगा।

विज्ञापन

 

इसके बाद ही आमजन को इस आफत भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को भी हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। हिसार जिले में तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य मैदानी राज्यों पर जारी है, जिसकी वजह तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। साथ ही सम्पूर्ण इलाके से नमी व आर्द्रता नदारद है।

विज्ञापन

 

हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इससे सम्पूर्ण इलाके में सुबह व दोपहर बाद बादलवाही देखने को मिल रही है। मगर कमजोर मौसम प्रणाली होने के कारण से प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिलने की वजह से बारिश की गतिविधियां नदारद है। सोमवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.5 से 47.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • हिसार एएमएफयू        47.2
  • सिरसा एडब्ल्यूएस       46.6
  • नूंह एडब्ल्यूएस           46.3
  • पांडू पिंडारा जींद        45.7
  • रोहतक                     45.4
  • फतेहाबाद एडब्ल्यूएस  44.5
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस    44.4
  • अंबाला                      44.2
  • भिवानी                      44.0


जेठ की दोपहरी...पारा पहुंचा 47.2, यह 11 वर्षों में जून में सर्वाधिक
हिसार जिले में जून की गर्मी ने महीने के आरंभ में ही रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिले का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि जून माह में ओवरऑल रिकार्ड की बात करें तो वर्ष 1981 में 19 जून को जिले का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 

   

बता दें कि जिले में हर साल नौतपा के दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। मगर इस साल एक के बाद एक सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभों से हुई बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि  नौतपा खत्म होने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

12 दिनों में तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोतरी 
पिछले 12 दिनों में जिले के दिन के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नौतपा के पहले दिन 25 मई को जिले का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 6 जून को यह 47.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि नौतपा के आखिरी दिन 2 जून को जिले का तापमान 45.0 डिग्री था।


 

मई में टूटा था 24 साल का रिकार्ड 
पिछले दो माह से जिले में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मई में भी जिले में गर्मी का 24 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। इससे पहले 24 वर्षों के दौरान मई में जिले में इतना ज्यादा तापमान दर्ज नहीं किया गया था। 15 मई को जिले के बालसमंद क्षेत्र में पारा 49.2 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं 28 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 11 वर्षों में अप्रैल में सर्वाधिक रहा।

पिछले 11 वर्षों के दौरान जून में सर्वाधिक तापमान 
वर्ष            तिथि         तापमान

  • 2021        10 जून        45.0
  • 2020        19 जून        44.2
  • 2019        11 जून        46.4
  • 2018        02 जून        46.0
  • 2017        05 जून        46.6
  • 2016         05 जून        45.0
  • 2015        09 जून        45.2
  • 2014        10 जून         47.1
  • 2013        06 जून         45.7
  • 2012         01 जून        46.7
  • 2011         08 जून        45.1 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed