फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Year ender 2023 People kept shedding blood throughout year, betrayal domestic discord became reason for murder

Year Ender 2023: साल भर अपने बहाते रहे अपनों का लहू, धोखेबाजी और घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

Mon, 25 Dec 2023 08:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 25 Dec 2023 08:55 AM IST
सार

हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव मुगलपुरा में 10 जुलाई की सुबह पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बेटी को भी गोली के छर्रे लगे हैं। दरअसल मुगलपुरा निवासी रामनिवास शराब पीने आदी था।

विज्ञापन
Year ender 2023 People kept shedding blood throughout year, betrayal domestic discord became reason for murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार में घरेलू कलह और धोखेबाजी के चलते सालभर अपने अपनों का खून बहाते रहे। ऐसी वारदातों ने रिश्तों के तार-तार कर दिया। अपनों का अपनों से भरोसा उठ गया। कई परिवार उजड़ गए। छोटे और बड़े बच्चों के सिर से मां और पिता का साया उठ गया। अपनों का खून करते समय हत्यारोपियों के हाथ तक नहीं कांपे। किसी ने गोली मार कर अपनी पत्नी को मार डाला तो किसी ने क्रिकेट बैट से वार कर बेटा और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस तरह की सनसनीखेज वारदातें सालभर चर्चा में रहीं।

विज्ञापन


केस नंबर 1
जिले के गांव लांधड़ी में रहने वाले रोशन ने 3 मई की सुबह अपनी पत्नी राजबाला की पीएचसी के अंदर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। राजबाला पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किया गया था। पूरा घटनाक्रम पीएचसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लांधड़ी निवासी रोशन की पत्नी राजबाला डेढ़ साल से अपने पति से अलग अशोक कुमार युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी।
विज्ञापन


यह बात रोशन को गवारा नहीं थी। उसके बाद से वह पत्नी सिमरन की हत्या करने की फिराक में था। वारदात वाले दिन सुबह राजबाला अपनी ननद सिमरन के साथ गांव में पीएचसी में दवा लेने के लिए गई। जब वह दवा लेकर अस्पताल से बाहर आ रही थी तो रास्ते में रोशन ने उसे घेर लिया और उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। राजबाला जमीन पर गिर गई थी। उसके बाद भी वह वार करता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 2

कृष्णा नगर में रहने वाले राकेश पंडित ने घरेलू कलह के चलते 11 जून की सुबह घर के अंदर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार की अपनी पत्नी सुमन और दो साले मंजीत व जितेश की हत्या कर दी थी। पार्षद का चुनाव लड़ चुके और कृष्णा नगर निवासी राकेश पंडित का अपनी पत्नी सुमन के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। वारदात से पहली वाली रात को सुमन ने अपने भाइयों धनाना निवासी मंजीत के पास फोन किया था।

अगले दिन 11 जून को मंजीत और उसका भाई जितेश अपनी बहन के घर आए थे। चारों घर के आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान साले ने राकेश को थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात को लेकर उसने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार तीनों की हत्या कर दी थी। तीनों के सिर के पास गोली मारी हुई थी।

केस नंबर 3

जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव मुगलपुरा में 10 जुलाई की सुबह पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बेटी को भी गोली के छर्रे लगे हैं। दरअसल मुगलपुरा निवासी रामनिवास शराब पीने आदी था। इसी बात को लेकर अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

वारदात वाले दिन रामनिवास ने सुबह ही शराब का सेवन किया था। नशे में उसने बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक लाने की बात कहीं और कहा कि आज तो कबूतर उडेंगे। बेटी ने अपने पिता को बंदूक लाकर दे दी। उसके बाद उसने हवाई फायर किया था। जब पत्नी सुरता देवी ने उसे टोका तो उसने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया।

किसी न किसी वजह से रिश्तों में खटास आ जाती है। जब ऐसा होता है तो आपस में बैठकर एक दूसरे से बातचीत करनी चाहिए और उसका समाधान निकालना चाहिए। बात करने से ही खटास दूर होती है मारने से नहीं। कई बार ऐसी बातें होती हैं तो घर पर शेयर नहीं की जा सकती तो इस बारे में मनोचिकित्सक से सलाह ले सकते हैं। मनोचिकित्सक द्वारा जो बात होती हैं उसे गुप्त रखा जाता है। जो बात दिमाग में चल रही होती हैं वह धीरे-धीरे गुस्से के रूप में बाहर आती है और उसका अंजाम बुरा होता है। ऐसे में समय रहते परिवार से या मनोचिकित्सक से बात करें और मन में जो खटास है उसे दूर करें। - मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed