फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrote on Facebook - We had a hand in the murder of the contractor, but did not fire at his house

Hisar News: फेसबुक पर लिखा- ठेकेदार की हत्या में हमारा हाथ, लेकिन उनके घर फायरिंग नहीं की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wrote on Facebook - We had a hand in the murder of the contractor, but did not fire at his house
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
हिसार। खरड़-अलीपुर में 1 दिसंबर को शराब ठेकेदार विकास की गोली मारकर की हत्या करने और उसके बाद 27 दिसंबर को दोबारा से घर पर फायरिंग करने के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने आए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश काला खैरमपुरिया के नाम से फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा है कि ठेकेदार विकास की हत्या में हमारा हाथ लेकिन, उनके घर फायरिंग हमने नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से मिलने आए खरड़ अलीपुर के जितेंद्र ने बताया कि चचेरा भाई विकास शराब ठेकेदार था। 1 दिसंबर रात करीब 8:30 बजे बदमाशों ने शराब ठेकेदार विकास उर्फ केसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें विकास के चचेरे भाई अजय उर्फ हनुमान, सोनू उर्फ मोलड़ घायल हो गए थे। मृतक विकास दो बहनों का इकलौता भाई था पिता की कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को फिर से आरोपियों ने घर पर फायरिंग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों की एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। परिवार के लोगों को खतरा बना हुआ है। इस तरह से सोशल मीडिया पोस्ट डालकर बदमाश धमकी देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह लिखा पोस्ट में
राम राम सारे भाइयों ने जो खरड़-अलीपुर में विकास खेसी का मर्डर हमने करा, वो हमारा दुश्मन था। पर उसके घर के बाहर जो फायरिंग हुई उसमें हमारा कोई लेना देना नहीं। क्योंकि जिसके गेल हमारी लड़ाई दुश्मनी है वो सीधा है। और हम सीधी लड़ाई लड़ा हां। ना तो आज तक किसी का घर परिवार तंग करया न सारी उम्र करते। अगले न हम मारां या अगला हमने मारै। आज तक ना तो छोटी हरकत करी ना करां। हम जो भी करांगे तो बता कै करांगे और छाती पर चढ़के मारेंगे। जय बाबा की- साजिद खान, सन्नी खरड़िया, काला खैरमपुरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed