{"_id":"68d2e1081442f1d46f04f970","slug":"wrestlers-deepak-and-sachin-will-give-trials-on-october-4-for-the-under-23-world-wrestling-championship-hisar-news-c-21-hsr1005-716302-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 4 अक्तूबर को ट्रायल देंगे पहलवान दीपक और सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 4 अक्तूबर को ट्रायल देंगे पहलवान दीपक और सचिन
विज्ञापन
कोच राहुल के साथ पहलवान दीपक और सचिन। स्त्रोत कोच
हिसार। अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सीसर से पहलवान दीपक और डाबड़ा से सचिन ट्रायल देंगे। दोनों पहलवान डाबड़ा स्थित चौधरी बजेसिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले दोनों पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, मिरकां से पहलवान दीपक भी ट्रायल देंगे।
चैंपियनशिप 20 से 26 अक्तूबर तक सर्बिया में आयोजित की जाएगी। इसके लिए चार अक्तूबर को लखनऊ के साई सेंटर में ट्रायल लेंगे। इसमें 74 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल में दीपक, 92 किलोग्राम भारवर्ग में सचिन और 86 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक भाग लेंगे। मिरकां के पहलवान दीपक ने महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया था। वहीं तीनों का ट्रायल के लिए चयन होने पर कुश्ती कोच राहुल बेरवाल ने बधाई दी।
पहलवान दीपक ने आठ साल पहले कुश्ती से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। दीपक ने 2022 में खेलो इंडिया, 2019 में स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रकार 2024 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत जीत चुका है।