फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   worker escaped with gold, case registered

सोना लेकर कारीगर फरार, केस दर्ज

Tue, 11 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
worker escaped with gold, case registered
पांच दिन पहले काम पर रखा था कारीगर, 200 ग्राम सोना लेकर फरार
विज्ञापन

हिसार। सातरोड़ खास निवासी एक ज्वैलर्स का कारीगर सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में ज्वैलर्स रवि गोयल ने बताया कि राजगुरु मार्केट में उसकी रामस्वरूप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसने बताया कि उसके पास पांच दिन पहले मेरे एक कारीगर काम पर लगा था। जिसने अपना नाम वेस्ट बंगाल निवासी जलाल मॉन्डल बताया था। रवि ने बताया कि जलाल को उसने छह अगस्त को 370 ग्राम सोना आभूषण बनाने को दिया था। उसके बाद से जलाल से उसका संपर्क नहीं हुआ। दुकान में पड़े जलाल के डिब्बे से जो सोना बरामद हुआ, वह भी कम निकला। रवि ने आरोप लगाया कि 200 ग्राम सोना लेकर जलाल फरार हो गया। पुलिस ने रवि गोयल की शिकायत पर जलाल के खिलाफ धारा 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed