{"_id":"675f2cac92b310ce5b040947","slug":"work-to-repair-cut-tires-of-mini-buses-started-in-hisar-depot-plant-hisar-news-c-21-hsr1005-525578-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार डिपो के प्लांट में मिनी बसों के कटे टायर दुरुस्त करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार डिपो के प्लांट में मिनी बसों के कटे टायर दुरुस्त करने का काम शुरू
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज की वर्कशॉप के टायर रिसोल प्लांट में अब मिनी बसों के कटे-फट्टे टायरों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। शनिवार को मिनी बसों के आठ टायर रिसोल किए गए, जबकि अब तक प्लांट में बीएस-3 और बीएस-6 मॉडल की बसों के ही टायर रिसोल किए जाते थे।
बता दें, कि अभी तक हिसार की रोडवेज वर्कशॉप में बने टायर रिसोल प्लांट में मिनी बसों के टायरों को दुरुस्त करने की सुविधा नहीं है। मिनी बसों के टायरों को रिसोल के लिए गुरुग्राम और करनाल भेजा जाता था। ऐसे में समय की बर्बादी होती थी और टायर आने में लंबा समय लगता था। मगर अब यह समस्या दूर हो चुकी है। हिसार डिपो का टायर रिसोल प्लांट बड़ा है। अन्य जिलों में प्लांट की सुविधा नहीं होने के कारण फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, जींद सहित अन्य जिलों के टायर भी रिसोल के लिए आते हैं। संवाद