फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work started for improvement of railway junction, no space marked for foot over bridge

Hisar News: रेलवे जंक्शन के सुधार के लिए काम शुरू, फुटओवर ब्रिज के लिए जगह नहीं हुई चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Work started for improvement of railway junction, no space marked for foot over bridge
हांसी रेलवे जंक्शन पर चहारदीवारी बनाने का काम करते हुए कंपनी के कर्मचारी।
हांसी। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे जंक्शन पर 16.11 करोड़ रुपये से सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। यहां पर पहले चरण में 10.75 लाख रुपये की लागत से दूसरा प्लेटफॉर्म बनाने, चहारदीवारी बनाने, भवनों की मरम्मत व सुंदरीकरण का काम होगा। दूसरे चरण में 5.36 करोड़ रुपये की लागत से फुटओवर ब्रिज बनाने का काम होगा। फुटओवरब्रिज को लेकर रेलवे फिर से योजना बना रहा है। फुटओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने में समय लगेगा।
विज्ञापन

यहां पर 10.75 से होने वाले निर्माण कार्य का टेंडर श्रीगंगानगर की वीके कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। यहां पर दो दिन पहले दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण व चहारदीवारी का काम शुरू हो गया है। आगामी दिनों में रेलवे जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय व अन्य मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जंक्शन पर लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास होगा। यात्रियों के बैठने के लिए नया शेड लगाया जाएगा। अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाए जाएंगे। दो पहिया, चार पहिया, ऑटो रिक्शा इत्यादि वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा होगी। प्लेटफार्म पर कोच की सही स्थिति जानने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड स्थापित होंगे। साथ ही बेहतर वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग के आंतरिक व भारी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा कराई जाएगी। दिव्यांगजन की सुविधा के शौचालय व वाटर बूथ की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जीपीएस आधारित घंटियां लगाई जाएंगी। आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट स्थापित होगी। पब्लिक सूचना सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग वेटिंग हाल बनाए जाएंगे व लाइटिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन


फुटओवर ब्रिज के लिए नहीं हुई जगह तय
जंक्शन पर पहले 5.36 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज बनाया जाना था। इसके निर्माण के लिए रेलवे ने एक एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन फुट ओवरब्रिज की जगह स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय के समीप है। ऐसे में फुट ओवरब्रिज बनाने में समस्या आ रही है। रेलवे की तरफ से इसकी जगह या डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इस कारण से फुट ओवरब्रिज बनाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में हुआ था चयन
रेलवे जंक्शन का निर्माण 1884 में हुआ था। रेलवे जंक्शन का चयन अमृत भारत योजना के तहत हुआ है। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से हांसी रेलवे जंक्शन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी, जिसके बाद अब 11 महीने बाद काम शुरू हुए हैं।

अभी यह है स्थिति
जंक्शन पर यात्रियों के बैठने के लिए ज्यादा सुविधा नहीं है। न ही यहां पर वेटिंग रूम है। यहां पर एक प्लेटफॉर्म है। रेलवे जंक्शन को जंक्शन का दर्जा मिल चुका है। अभी यहां से 36 मालगाड़ी व रेलगाड़ी गुजरती हैं। जिसमें से 22 रेलगाड़ी यहां रुकती हैं। छह एक्सप्रेस ट्रेन यहां नहीं रुकती।

-------------------
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे जंक्शन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्दी ही फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। तेज गति से काम पूरा होगा। - धुनी लाल कुमावत, पीआरआई, बीकानेर रेलवे मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed