{"_id":"632a0a3cb44d5f051f1bf607","slug":"won-the-battle-of-honor-allowance-brother-became-alive-from-the-dead-101-elderly-people-out-of-141-were-found-alive-in-hisar-only-18-had-died-hisar-news-hsr6424652152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान भत्ते की जीती लड़ाई, मुर्दे से जिंदा हो गए भाई, हिसार में 141 में से 101 बुजुर्ग मिले जिंदा, सिर्फ 18 की हुई थी मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान भत्ते की जीती लड़ाई, मुर्दे से जिंदा हो गए भाई, हिसार में 141 में से 101 बुजुर्ग मिले जिंदा, सिर्फ 18 की हुई थी मृत्यु
विज्ञापन
हिसार। समाज कल्याण विभाग के रिकॉर्ड में मृत बता जिले में 141 बुजुर्गों की पेंशन (सम्मान भत्ता) रोकी गई। अब जांच में सामने आया कि 141 में से 101 पेंशनधारक जिंदा हैं। इन लोगों ने विभाग में अपना जिंदा होने का प्रमाण जमा करवा दिया है। वहीं, 22 बुजुर्ग अपने जीवित होने के सबूत जुटा रहे हैं। हालांकि सूची में शामिल पेंशनधारकों में से 18 की वास्तव में मृत्यु हो चुकी है। पिछले छह महीने में विभाग ने जन्म एवं प्रमाण पत्र विभाग व पीपीपी से मिले रिकॉर्ड के आधार पर 5919 लोगों की पेंशन बंद की है। अब इन मुर्दों ने खुद को जिंदा साबित कर सम्मान भत्ते की लड़ाई जीत ली है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों, निराश्रित, दिव्यांग, विधवा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये पेंशन दी जाती है। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले परिवार पहचान पत्र बनवाए थे। जिसमें सभी परिवारों की आय भी शामिल की थी। पीपीपी के रिकॉर्ड के आधार पर समाज कल्याण विभाग ने हिसार के 4500 लोगों की पेंशन बंद कर दी। इसमें 2 लाख रुपये वार्षिक से अधिक आय वाले सभी परिवारों से जुड़े पेंशन धारकों की पेंशन रोकी गई। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र महानिदेशक की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर समाज कल्याण विभाग को 141 पेंशनधारकों को मृत बताकर उनकी पेंशन रोकने के निर्देश दिए गए थे।
कहां करें शिकायत...
गांव मिर्जापुर से आए बुजुर्ग शिवदयाल शर्मा, रायपुर से आए घनश्याम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग मुख्यालय की ओर से सभी जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर व लैंड लाइन नंबर जारी किए गए। इन नंबरों पर पेंशन संबंधी शिकायत की जा सकती है। हिसार के समाज कल्याण अधिकारी का मोबाइल नंबर 8307434351 स्विच ऑफ रहा। विभाग का लैंड लाइन नंबर 01662-225604 भी मंगलवार को खराब था।
विज्ञापन
540 लोगों के नहीं मिले दस्तावेज
पिछले छह महीने में समाज कल्याण विभाग ने 5919 लोगों की पेंशन रोकी है। जिसमें सबसे अधिक 4500 लोगों की पेंशन पीपीपी के आधार पर अधिक आय होने के कारण बंद की गई। इन छह महीने में 876 लोगों की नई पेंशन बनाई गई है। 1278 विधवा व निराश्रितों की पेंशन बंद की गई है। जिसमें 738 अपने आय संबंधी प्रमाण दे चुके हैं। जिनकी पेंशन दोबारा से शुरू होने के आसार हैं। 540 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले हैं।
हिसार जिले के पेंशनधारक का ब्योरा
वृद्धावस्था पेंशन 129554
दिव्यांग पेंशन 13093
विधवा पेंशन 66704
लाडली पेंशन 3247
निराश्रित बच्चे 1040
एसिड अटैक पीड़ित 02