फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   women walk the ramp in hisar

Hisar News: महिलाओं ने रैंप वॉक किया, मकर संक्रांति क्वीन का ताज रहा निशा देवी के सिर सजा

Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
women walk the ramp in hisar
हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल एवं हरियाणवी रिवाज समिति एवं पार्क कमेटी की ओर से हिसार में प्रस्त
हिसार। स्मृति वन पार्क में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। महिलाओं ने मकर संक्रांति पर रैंप वॉक किया। जिसमें मकर संक्रांति क्वीन का ताज निशा देवी के सिर सजा। राजरानी मल्हान, मीना मलिक, रेखा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि ऊषा मान, विशिष्ट अतिथि चंद्रपति ढांडा, रेखा ऐरन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरियाणवी रिवाज समिति अध्यक्ष कांता हुड्डा ने बताया कि अग्रोहा से अनिल सिवाच, डाबड़ा गांव की टीम ने भी खूब धमाल मचाया। डिफेंस कॉलोनी, बिश्नोई कॉलोनी, आजाद नगर, लाजपत नगर की महिलाओं ने भी प्रस्तुति देकर मन जीत लिया। महिलाओं ने मेरी सास नै मनाण का कोई जतन बता दयो हे..., हरया सूट मेरी काली चोटी., सास मन राजी बोलिए मां बाप नै छोड़ कै आई..., सास -ससुर पैडी उतरे..., सास मेरी चमभोचाली है...गाकर खूब मनोरंजन किया। रानी कीर्तन ग्रुप, मंजू सिंधु ग्रुप, दीक्षा मलिक, निशा देवी, सुनीता देवी, शीतल, संतोष शर्मा, कमलेश शोरान, बाला, सुशील, सुदेश, संतोष, अर्चना, टीना, ममता बिश्नोई, हरियाणवी रिवाज समिति अध्यक्ष कांता हुड्डा की प्रस्तुति रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed