फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women gave the message of empowerment by taking the steering wheel of the car.

Hisar News: महिलाओं ने कार का स्टीयरिंग थामकर दिया सशक्तीकरण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women gave the message of empowerment by taking the steering wheel of the car.
हिसार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जीतो हिसार चैप्टर द्वारा उत्साहपूर्ण कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महिलाओं ने कार का स्टीयरिंग संभालकर महिला सशक्तीकरण और जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर-33 की मुख्य पार्किंग से शुरू हुई यह रैली विभिन्न बाजारों से होती हुई दिल्ली रोड स्थित मेट्रो पॉलिस मॉल पार्किंग पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं की कुशलता और जोश देखने लायक रहा। जीतो हिसार चैप्टर के महिला विंग की उपाध्यक्ष आंचल आशीष जैन ने बताया कि इस रैली के माध्यम से महिलाओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ और यह कार्यक्रम कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जीतो हिसार चैप्टर के अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि 31 जनवरी को हिसार में जीतो का चैप्टर लॉन्च हुआ और महिला दिवस पर यह भव्य आयोजन पहला प्रमुख कार्यक्रम रहा। इस माैके पर महिला विंग की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, आंचल आदिश्वर जैन, आयुष जैन, ऋषभ जैन, आलोक जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed