{"_id":"6946eaf4c02b3525780622b3","slug":"women-farmers-have-become-powerful-partners-in-agricultural-mechanization-hisar-news-c-21-hsr1020-774452-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला किसान बनीं कृषि यंत्रीकरण की सशक्त भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला किसान बनीं कृषि यंत्रीकरण की सशक्त भागीदार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) में आयोजित यू 8 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने वाली 48 महिला किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने महिलाओं को प्रमाण-पत्र सौंपे।
सतबीर वर्मा ने कहा कि महिलाएं अब कृषि के परंपरागत क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने टीटीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान महिला सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षणार्थी महिला किसानों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं समय, श्रम और लागत में बचत कर सकती हैं और अपनी आय बढ़ा सकती हैं।