फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women cleaning workers will do Mann Ki Baat, today they will shine on the rampwalk

महिला सफाई कर्मचारी करेंगी मन की बात, आज रैंपवॉक पर बिखेरेंगी जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women cleaning workers will do Mann Ki Baat, today they will shine on the rampwalk
जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम क? - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की तरफ से शनिवार सुबह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इस दौरान महिला सफाई कर्मचारी मंच के माध्यम से अपनी मन की बात साझा करेंगी। साथ ही रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर गौतम सरदाना करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नारी शिक्षा व नारी सशक्तीकरण विषय पर नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा महिला कर्मचारियों की तरफ से हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के तहत महिला चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महिला सफाई कर्मचारी अपने मन की बात साझा करेंगी। कार्यक्रम के अंत में महिला सफाई कर्मचारी रैंपवॉक करेंगी। करीब चार घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में 100 महिला कर्मचारी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने रिहर्सल का किया निरीक्षण : शुक्रवार को निगमायुक्त अशोक कुमार ने मुख्य सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल देखी और कर्मचारियों की हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस विशेष रूप से महिलाओं का दिन होता है। इसे धूमधाम के साथ मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं रहेगा शेड्यूल
- दीप प्रज्वलन
- सरस्वती वंदना
- निगमायुक्त का संबोधन
- नाटक (नारी शिक्षा)
- राजस्थानीय नृत्य
- मुख्यातिथि का संबोधन
- समूह गान
- नाटक (नारी सशक्तीकरण)
- गीत
- चौपाल
- विशिष्ठ अतिथि का संबोधन
- पंजाबी नृत्य
- गीत
- कविता
- हरियाणवी नृत्य
- रैंपवॉक
- धन्यवाद भाषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed