फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman wrestler practice in farm in Hisar

खेल सेंटर बंद हुआ तो महिला पहलवानों ने खेत में तैयार किया अखाड़ा

Tue, 18 May 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
woman wrestler practice in farm in Hisar
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। लॉकडाउन में खेल सेंटर बंद होने के बाद भी खिलाड़ियों का अभ्यास निरंतर जारी है। खिलाड़ियों में खेल के प्रति इतना जुनून है कि उमरा की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों ने खेत में ही अखाड़ा तैयार कर अभ्यास शुरू कर दिया है। फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह-शाम पहलवान पसीना बहा रही हैं।
इन महिला पहलवानों का प्रतियोगिता में न केवल उम्दा प्रदर्शन रहा है, बल्कि राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नई पहचान बनाई है। खास बात है कि हिसार से सटे गांव उमरा से अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सितारे निकल चुके हैं। दरअसल, लॉकडाउन में सभी खेल सेंटर बंद हैं, लेकिन इन महिला पहलवानों ने अपना समय कीमती समझते हुए खेत में अखाड़ा तैयार किया। जहां सुबह-शाम पांच घंटे अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यक्तिगत कर रहीं अभ्यास
उमरा से कुश्ती कोच संजय मलिक ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी महिला पहलवान व्यक्तिगत अभ्यास कर रही हैं। इस दौरान पहलवान अखाड़ा खोलना, समतल करना, टायर फेंकना, दंड मारना, दौड़ लगाना आदि कर रही है। उन्होंने बताया कि ताकत बढ़ाने के लिए टायर फेंकना, स्टेमिना बढ़ाने के लिए अखाड़ा खोलना, पैरों की ताकत बढ़ाने के लिए सुहागी कर रही है। वहीं कुश्ती खिलाड़ी स्वीटी मलिक, मंजू कुमारी, ज्योति, मंजू संधू आदि ने बताया कि यदि वे अभ्यास नहीं करेंगी तो उन्हें सेंटर खुलने के बाद एकदम मेट पर प्रैक्टिस करने में दिक्कत आएगी। इसलिए वह लगातार अभ्यास कर रही हैं। अखाड़े में रोजाना मंजू कुमारी, स्वीटी मलिक, पिंकी, बबली, ज्योति, मंजू संधू, अईला, पुलकित सहित 15 महिला पहलवान अभ्यास करती हैं। इनमें राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू कुमारी : 20 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ले चुकीं भाग
मंजू सिसाय की बेटी हैं, लेकिन उमरा में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। मंजू अब तक 20 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। मंजू कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। एशियाई चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर भी कब्जा किया था। इसके अलावा 2018 में मंजू की विश्व रैंकिंग 3 थी।
स्वीटी मलिक : एशियन चैंपियनशिप में जीत चुकीं स्वर्ण पदक
स्वीटी मलिक उमरा की रहने वाली हैं और छह साल से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। स्वीटी ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, वहीं एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

ज्योति : एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
ज्योति उमरा की रहने वाली हें और काफी समय से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। ज्योति ने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक और अंडर-20 थ्री वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed