Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman was running clinic without degree in Sulchani Dharamshala in Narnaund

Narnaund: सुलचानी की धर्मशाला में बिना डिग्री के महिला चला रही थी क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

Sat, 15 Jun 2024 10:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jun 2024 10:24 AM IST
सार

गठित टीम ने सूचना के आधार पर छापा कार्रवाई को अंजाम दिया तो ममता नामक महिला जो गांव की एक धर्मशाला में चिकित्सक की प्रैक्टिस कर रही थी। मौके से 30 प्रकार की दवाइयां वी औजार कब्जे में लेकर सिल किए गए है और उनकी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी जाएंगी। 

विज्ञापन
woman was running clinic without degree in Sulchani Dharamshala in Narnaund
मौके पर अधिकारी मौजूद - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी की धर्मशाला में चल रहे एक क्लिनिक पर स्वास्थ्य एवम ड्रग विभाग की टीम ने रेड की। बिना डिग्री के क्लीनिक चला रही खेड़ी रोज निवासी ममता नामक महिला से अनेक प्रकार की दवाइयां भी बरामद की हैं। विभाग को बार बार शिकायत मिल रही थी कि गांव सुलचानी में एक महिला धर्मशाला में ही बिना डिग्री के क्लीनिक चलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। 

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की खांडा खेड़ी पीएचसी मेडिकल अधिकारी डा. अंकित सिहाग, ड्रग विभाग के ड्रग इंस्पैक्टर डॉ अजय कुमार, हांसी एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार व नारनौंद थाना के सब इंस्पेक्टर कपिल देव आदि के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और छापा कार्रवाई के लिए गांव सुलचानी में भेजी गई। गठित टीम ने सूचना के आधार पर छापा कार्रवाई को अंजाम दिया तो ममता नामक महिला जो गांव की एक धर्मशाला में चिकित्सक की प्रैक्टिस कर रही थी। मौके से 30 प्रकार की दवाइयां वी औजार कब्जे में लेकर सिल किए गए है और उनकी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन


जब गठित टीम ने संबंधित महिला ममता से डिग्री सम्बंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई लाइसेंस व दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इस दौरान क्लीनिक में एक मरीज सुलचानी निवासी संदीप कुमार भी दाखिल था और आरोपी ममता उसका इलाज कर रही थी। वही इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरण और भारी मात्रा में दवाईयों का स्टॉक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्लिनिक में एलोपैथिक दवाइयां भारी मात्रा में मिली। पूछने पर आरोपी ममता पंजीकृत चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करने और इन दवाओं के भंडारण के संबंध में कोई वैध डिग्री या कोई अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। वह इन एलोपैथिक दवाओं की बिक्री और खरीद का रिकॉर्ड पेश नहीं कर सकीं। जिसके चलते उक्त टीम ने उक्त दवाइयां व औजार अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्फत से पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed