फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman took gold rings from goldsmith's shop

Hisar News: सुनार की दुकान से महिला ले गई सोने की अंगूठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman took gold rings from goldsmith's shop
बरवाला। शहर के मुख्य बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स नामक दुकान से एक महिला व उसके साथ आया एक व्यक्ति सोने की दो अंगूठी ले गए। मामले की शिकायत वार्ड-17 निवासी भूप सिंह ने पुलिस में दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एचसी कुलदीप ने बताया कि भूप सिंह ने शिकायत देकर कहा है कि 21 अक्तूबर शाम को एक महिला व उसके साथ एक व्यक्ति दुकान पर आए व उन्होंने सोने की अंगूठी दिखाने को कहा व शादी के लिए अन्य सामान लेने की बात कही। महिला ने स्वयं को गांव राजली की बताया। दुकानदार ने उन्हें पाजेब व अंगूठी का डिब्बा दिखाया। दुकानदार के अनुसार महिला ने डिजाइन पसंद करने के बहाने भीड़ का फायदा उठाते हुए असली सोने की अंगूठी उंगली में डाल ली व उसके स्थान पर पीतल की अंगूठी डिब्बे में रख दी। महिला ने दुकानदार से कहा कि वह अपने पति को बुलाकर अभी आ रही है व अंगूठी लेकर जाएगी, तब महिला दुकान से चली गई। थोड़ी देर बाद दुकानदार का बेटा दुकान पर पहुंचा तो उसने सोने की अंगूठी वाला डिब्बा संभाला तो उसमें दो अंगूठी पीतल की मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस फिलहाल सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आराेपियाें को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed