फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman raped by being held hostage at knife point, case registered

चाकू की नोक पर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by being held hostage at knife point, case registered
हिसार। जिले के एक गांव की महिला ने जींद जिले के कमल पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद व उसके दो साथियों पर रास्ता रोकने, नशीला पदार्थ सुंघाने, अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 20 साल पहले उसकी शादी हिसार के एक गांव में हुई थी। अनबन के चलते पति के साथ उसका कोर्ट में केस चल रहा है और वह 2 साल से मायके में रह रही है। 10 महीने पहले एक दिन घर में अकेली थी। इसी दौरान कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर निकली तो एक गाड़ी कमल व दो अन्य आए। उन्होंने चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आंख खुली तो उसने खुद को कमल के घर में पाया। वहां कमल मुझे कोई गोली खिलाता था। पीड़िता का कहना है कि गोलियों के नशे से वह अर्धबेहोशी की हालत में रहती। इसका फायदा उठाकर आरोपी रोज उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना दिया। पीड़िता का कहना है कि वह 6 सितंबर को किसी तरह वहां भाग आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed