फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman murder by gandasi In Bhairi Akbarpur village of hisar, brother in law body found hanging

Hisar: भैरी अकबरपुर गांव में महिला को गंडासी से काटा, जेठ का शव फंदे पर लटका मिला

Thu, 09 Nov 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Nov 2023 11:17 AM IST
सार

हिसार में महिला हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, मृतका के जेठ का शव दूसरे मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और आत्महत्या एक दूसरे जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
woman murder by gandasi In Bhairi Akbarpur village of hisar, brother in law body found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार के भैरी अकबरपुर गांव में घर के अंदर सो रही 30 साल की महिला मुनेश की गंडासी से वार कर हत्या कर दी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए गए है। वीरवार सुबह कमरे में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मृतका के जेठ 45 वर्षीय जयसिंह का शव दूसरे मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और आत्महत्या एक दूसरे जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल दोनों के शव गांव में ही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भैरी अकबरपुर गांव निवासी दौलतराम खेतीबाड़ी का काम करता है। वह पत्नी मुनेश और दस साल के बेटे के साथ घर में रहता है। घर के पास ही दूसरे मकान में उसका भाई जयसिंह रहता था। बताया जा रहा है कि रात को मुनेश दूसरे मकान की देखभाल करने के लिए जाती थी। रात को वह दूसरे मकान से कब घर आई इस बारे में कुछ नहीं पता। सुबह दौलतराम ने जब कमरे में अपनी पत्नी को नहीं देखा तो उसकी तलाश की।
विज्ञापन


जब वह दूसरे कमरे में गया तो दो चारपाई के बीच में उसकी पत्नी का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। पास में गंडासी रखी हुई थी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए हुए है। कुछ देर बाद पता चला कि दौलतराम के भाई जयसिंह ने फंदा लगाया हुआ है। उसका शव कमरे में पंखे पर रस्सी के जरिए लटक रहा है। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं पूरे गांव में हत्या और आत्महत्या की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed