फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman grabs Rs 2.15 lakh from labor department after finding her husband dead

Hisar News: पति को मृत दिखा महिला ने श्रम विभाग से हड़पे 2.15 लाख रुपये

Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman grabs Rs 2.15 lakh from labor department after finding her husband dead
हिसार।
विज्ञापन

रामपुरा एरिया की महिला ने श्रम विभाग से 2 लाख 15 हजार रुपये का मुआवजा लेने के लिए अपने पति की मौत का फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराया। श्रम विभाग ने इसकी नगर निगम के रिकॉर्ड से जांच कराई तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रम विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहायक कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि रामपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र खटक की पत्नी सोना देवी ने योजना का फायदा लेने के लिए हरियाणा लेबर बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। सोना देवी ने 24 जनवरी 2023 को अपने पति सुरेंद्र खटक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी साथ में संलग्न किया। इस दौरान जमा कराए प्रमाणपत्र में पति की मृत्यु 23 दिसंबर 2022 दिखाई। मगर निगम के रिकॉर्ड में कुछ नहीं मिला। जांच अधिकारी एचसी अमित कुमार ने बताया कि अभी शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed