{"_id":"6a04affe54d870095e0ab036","slug":"woman-fed-up-with-the-harassment-from-brother-in-law-and-sister-in-law-consumed-poison-and-died-fir-registered-clash-between-maternal-and-in-law-families-at-the-funeral-hisar-news-c-127-1-ftb1011-153806-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर निगल दी जान, प्राथमिकी दर्ज, अंतिम संस्कार पर भिड़े मायका व ससुराल पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर निगल दी जान, प्राथमिकी दर्ज, अंतिम संस्कार पर भिड़े मायका व ससुराल पक्ष
Wed, 13 May 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 13 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
रतिया में महिला की मौत के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी।
रतिया। गांव ढाणी बबनपुर में पारिवारिक कलह और जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग 40 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि तरनजीत कौर ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था। बुधवार दोपहर हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई मानसा निवासी अवतार सिंह के बयान पर जेठ कुलदीप सिंह और जेठानी परविंदर कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भाई का आरोप है कि तरनजीत की शादी 18 वर्ष पहले मलकीत सिंह के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार सामाजिक पंचायतों के जरिये समझौता कराने का प्रयास भी किया गया। तरनजीत की मौत के बाद बुधवार शाम रतिया के नागरिक अस्पताल में तनावपूर्ण हो गई जब पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार के हक के लिए मायका और ससुराल पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच अस्पताल परिसर में ही तीखी बहस हुई।
हंगामा होने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम तक दोनों पक्षों में सहमति न बन पाने के कारण शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में ही रखवा दिया है। सदर थाना अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत और मृतका के बयान के आधार पर जेठ व जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अस्पताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।