{"_id":"6ae0dacec6637b91710e1cb8","slug":"woman-dies-in-collision-between-two-motorcycles-in-hisar-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में दो बाइकों की टक्कर: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में दो बाइकों की टक्कर: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
Tue, 27 Oct 2026 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
हिसार में दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। वहीं, महिला का बेटा हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के गांव दौलतपुर के पास मंगलवार शाम को दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। बेटे को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
गलत दिशा से आ रही थी बाइक
कनोह के रहने वाले अभिषेक ने बताया कि वह अपनी मां सोनिया के साथ बाइक पर उकलाना जा रहा था। उसकी मां को सिर में दर्द की शिकायत रहती है, उसी की दवा लेने वह जा रहे थे। शाम करीब 7:00 बजे जब वे दौलतपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में एक तेज गति से बाइक आ रही थी। बाइक चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद वह और उसकी मां सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से उसकी मां के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से दोनों को उकलाना के अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन