फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman died, case on husband, mother-in-law

विवाहिता की मौत, पति-सास पर केस

Thu, 19 Dec 2013 07:42 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
woman died, case on husband, mother-in-law
थाना रानियां क्षेत्र के गांव मम्मड़खेड़ा में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



थाना ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव ठोबरिया निवासी बहादुर राम की पुत्री सुनीता की शादी 11 माह पहले गांव मम्मड़खेड़ा निवासी नत्थूराम पुत्र ताराचंद के साथ हुई थी। बुधवार को सुनीता के ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन पर बताया कि उनकी बेटी काफी बीमार थी जिसके चलते  उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


सुनीता के परिजन मम्मड़खेड़ा पहुंचे। मृतका के भाई रोहताश ने बताया कि जब उन्होंने गांव में जाकर देखा तो सुनीता के मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने शव का दाह संस्कार नहीं करने दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि सुनीता के ससुराल वाले उसे पहले भी दहेज के लिए तंग करते थे और आए दिन मारपीट की जाती थी।



उसने बताया कि उसकी बहन की मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने रोहताश के बयान पर सुनीता के पति नत्थूराम और सास सुखशांति पत्नी ताराचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed