{"_id":"6a8a92e39908d27a30061c74","slug":"police-outpost-resumes-operations-at-hisar-court-complex-11-police-personnel-including-female-staff-deployed-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार गोलीकांड: कोर्ट परिसर में दोबारा शुरू हुई पुलिस चौकी, महिला कर्मचारी सहित 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार गोलीकांड: कोर्ट परिसर में दोबारा शुरू हुई पुलिस चौकी, महिला कर्मचारी सहित 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती
Sun, 23 Aug 2026 11:57 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:57 AM IST
सार
हिसार कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी के पुनः संचालन से न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
कोर्ट पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी को पुनः सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी की व्यवस्था को मजबूत करते हुए यहां महिला पुलिस कर्मचारी सहित कुल 11 पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एएसआई महेंद्र को पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आने-जाने वाले लोगों की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून एवं व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर की सुरक्षा होगी मजबूत
कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी के पुनः संचालन से न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।