फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman corona infected returned from England

इंग्लैंड से लौटी महिला कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman corona infected returned from England
हिसार। इंग्लैंड से भारत लौटे हिसार के 14 लोगों में से करीब 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। एयरपोर्ट पर सैंपलिंग के दौरान ग्लोबल स्पेस निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला को एयरपोर्ट से ही दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अब महिला की जीनोम सैंपलिंग करवाई जाएगी। महिला परिवार के लोगों के संपर्क में नहीं आई लेकिन सुरक्षा के तौर पर परिवार वालों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उकलाना स्कूल में 109 विद्यार्थियों के सैंपल लिए। साथ ही वीरवार को संक्रमित मिले तीनों बच्चों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हिसार में 23 नवंबर के बाद अब तक विदेश से 72 लोग लौट चुके हैं। इसमें से आठ दिन के अंतराल पूरा करने वाले 38 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आए लोगों के घर-घर जाकर उनके सैंपल लेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के लिए 4 टीमें गठित की हैं, जो लगातार स्कूल, कॉलेज, बस अड्डा, व अन्य भीड़ वाली जगह पर सैंपलिंग ले रही हैं। उधर, नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आए मरीजों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 2355 के लिए सैंपल
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। अब रोजाना 2500 सैंपल लिए जाएंगे। जिले में 10 दिन में कोरोना के 6 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें तीन विद्यार्थी हैं। शुक्रवार को 2355 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से निपटने को पूरी तैयारी का दावा
पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता ने कहा कि कोरोना के नए वैंरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। नागरिक अस्पताल में 100 ऑक्सीजन बेड व 37 वेंटिलेटर बेड की सुविधा है। संजीवनी अस्पताल में 200 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सुभाष खतरेजा ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने चेताया है कि नए वैंरिएट से खतरा ज्यादा है। लोगों को मास्क के साथ-साथ आंखों का भी ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed