फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman and family summoned for marrying again without divorce

Hisar News: बिना तलाक दूसरी शादी करने पर महिला व परिवार को समन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman and family summoned for marrying again without divorce
हिसार। जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई करते हुए जेएमआईसी अजीत पाल की अदालत ने पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और दूसरे युवक को समन जारी कर 25 नवंबर को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अदालत में दायर शिकायत के अनुसार हिसार जिले के एक गांव निवासी मनीष की शादी नवंबर 2006 में सिरसा जिले के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 16 और 14 वर्ष बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अप्रैल 2023 में वह मजदूरी के सिलसिले में सिवानी रहने लगा था और परिवार भी उसके साथ था। इसी दौरान धानोठी छोटी निवासी सतीश नामक युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ।
विज्ञापन

मनीष के अनुसार नवंबर 2025 में उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई। इसके बाद 1 दिसंबर 2025 को उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी सिवानी के एक मंदिर में सतीश से विवाह कर रही है। वह अपने बच्चों और मां के साथ मौके पर पहुंचा और इसका विरोध किया। इसके बाद उसने अदालत में परिवाद दायर किया। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने संबंधित पक्षों को समन जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed