{"_id":"6058ef2b8ebc3ed3802f9640","slug":"woman-accused-of-four-kilograms-of-opium-smuggling-arrested-from-rohtak-hisar-news-rtk6011958153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलोग्राम अफीम तस्करी की आरोपी महिला रोहतक से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलोग्राम अफीम तस्करी की आरोपी महिला रोहतक से गिरफ्तार
विज्ञापन
हांसी सीआईए स्टाफ 2 की टीम ने 4 किलोग्राम अफीम बेचने की आरोपी महिला तस्कर को रविवार रात रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को सोमवार को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिला की पहचान नेपाल के पालनपुर निवासी राजमती चौधरी उर्फ रितु चौधरी के रूप में हुई। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
गौरतलब है कि हांसी सीआईए 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय कुमार ने पांच मार्च को गांव राजथल से दो युवकों को चार किलोग्राम अफीम सहित पकड़ा था। दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ में महिला का नाम सामने आया था जिसको सीआईए ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिसको सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि महिला के साथ और कौन लोग शामिल है। ये लोग अफीम को कहां कहां सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
-विजय कुमार, इंचार्ज सीआईए, हांसी।