फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accused of embezzlement of government funds arrested, police sent her to jail

Hisar News: सरकारी राशि के गबन की आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of embezzlement of government funds arrested, police sent her to jail
हिसार। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सरकारी राशि के गबन की आरोपी महिला गांव बख्तावरपुरा निवासी प्रीति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) ग्रामीण विकास विभाग हिसार द्वितीय खंड कार्यालय की ओर से थाना सिविल लाइन में शिकायत दी गई। इस आधार पर थाना सिविल लाइन में इसी साल छह सितंबर को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रीति हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत अनुबंध के आधार पर 21,000 मासिक वेतन पर कार्यरत थी। अब वह निष्कासित की जा चुकी है। आरोपी ने मिशन के तहत गठित सफल महिला क्लस्टर संगठन के खाते से संबंधित एक लाख रुपये के सरकारी चेक में धोखाधड़ी कर राशि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, सिवानी में संचालित अपने निजी खाते में जमा कर ली थी। यह चेक 29 मार्च 2024 को नई पहल महिला ग्राम संगठन को भुगतान के लिए जारी किया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रीति पर पहले भी दो लाख रुपये सरकारी राशि के गबन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed