{"_id":"69fcd8b74854f7465e0789d8","slug":"with-the-formation-of-a-triple-engine-government-in-the-local-bodies-development-will-also-triple-saini-hisar-news-c-21-hsr1020-865321-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास भी तीन गुना होगा: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास भी तीन गुना होगा: सैनी
विज्ञापन
उकलाना में सीएम नायब सिंह सैनी का फूलों की बड़ी माला पहना कर स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी
उकलाना(हिसार)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास कार्यों की गति भी बढ़कर तीन गुना हो जाएगी। सरकार ने हर चुनाव से पहले किए वादों का पूरा किया है। इससे साबित होता है कि ये सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। सीएम सैनी वीरवार को उकलाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जो पूरा किया है। इसमें किसी से भेदभाव नहीं किया और बिना बिना पर्ची- खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी दी है। सीएम ने छात्रावास, रविदास भवन सहित कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में लिए संकल्पों को पूरा करती है। बीते डेढ़ साल में 217 संकल्पों में से 63 पूरे कर लिए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत और चिरायु योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के डेढ़ करोड़ लोग इन योजनाओं से जुड़े हैं और लगभग 27.5 लाख लोगों का मुफ्त इलाज कराया जा चुका है। किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा दी गई है।
लाडो लक्ष्मी योजना का बजट बढ़ाया
सीएम ने कहा कि पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट को 4 हजार करोड़ से बढ़ाकर 6500 करोड़ रुपये किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर दिए हैं। जिन परिवारों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है उन्हें प्लॉट उपलब्ध करवाने का कार्य भी सरकार कर रही है। पात्र परिवारों को गांवों में 100 गज और शहरों में 30 गज के प्लॉट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उकलाना शहर में पेयजल, अंडरपास और गलियों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भ्याना, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, मेयर प्रवीण पोपली भी मौजूद रहे।