फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Winters affect the health of the elderly and children, and home remedies can help.

Hisar News: सर्दियों में बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर असर, घरेलू नुस्खे बने सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Winters affect the health of the elderly and children, and home remedies can help.
हिसार। डॉ. सुखबीर,नागरिक अस्पताल
हिसार। सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और राहत देता है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों के लिए कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी साथ लाता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों का दर्द, स्किन ड्राईनेस और पाचन संबंधी दिक्कतें आम हो जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आयुर्वेद आधारित घरेलू उपाय शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुखबीर वर्मा के अनुसार सर्दियों में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना, तेल मालिश, संतुलित और पौष्टिक भोजन देना बेहद फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि परंपरागत आयुर्वेदिक व घरेलू खाद्य पदार्थ आज भी सबसे श्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए बाजरे की खिचड़ी, घी से बने व्यंजन, गाजर का पाग, बूंदी व तिल के लड्डू, गुड़, बादाम और ड्राई फ्रूट लाभदायक हैं। ये शरीर को गर्म रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। दिन में थोड़ी धूप लेना और बाहर खेलकूद करना पाचन व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में बुजुर्गों को हृदय रोग, जोड़ों के दर्द और पुरानी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार दवाइयां नियमित लेना, हल्का व सुपाच्य भोजन, छुआरे का दूध, केसर वाला दूध और पोषक आहार बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी है।
डॉ. ललिता ने बताया कि ठंड बढ़ने पर आयुर्वेद अनुसार वात और कफ दोष सक्रिय होते हैं, जिससे महिलाओं में ड्राय स्किन, पाचन समस्या, कमजोरी और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। नहाने के बाद सरसों के तेल की मालिश, धनिया-सोंठ वाला गर्म पानी, हल्का योग व प्राणायाम और नियमित धूप लेना बहुत फायदेमंद है। अश्वगंधा और शतावरी सामान्य कमजोरी दूर करने में सहायक हैं। महिलाओं को रोज 20 मिनट धूप जरूर लेनी चाहिए, जिससे विटामिन-डी की कमी दूर होती है।

---------
बच्चों को कोल्ड ड्रिंक-जंक फूड ने खाने दें
बच्चों में सर्दियों के दौरान खांसी-जुकाम, स्किन ड्राईनेस और पाचन संबंधी दिक्कतें ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना, उन्हें कोल्ड ड्रिंक-जंक फूड से दूर रखना, च्यवनप्राश, ड्राई फ्रूट और तिल-गुड़ के लड्डू देना उपयोगी है। खांसी-जुकाम में तुलसी-अदरक का हर्बल ड्रिंक आराम देता है। गुनगुना सरसों का तेल पूरे शरीर पर लगाने से बच्चों को ठंड से सुरक्षा मिलती है।

हिसार। डॉ. सुखबीर,नागरिक अस्पताल

हिसार। डॉ. सुखबीर,नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed