फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will do politics but not electoral politics: Birender Singh

राजनीति करूंगा पर चुनावी राजनीति नहीं : बीरेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will do politics but not electoral politics: Birender Singh
हिसार। पूर्व केंद्रीय बीरेंद्र सिंह की आदमपुर में आयोजित जनसभा में लगे पोस्टर से भाजपा गायब दिखी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावी राजनीति नहीं करूंगा, लेकिन राजनीति करूंगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं है। यह बीरेंद्र के साथी नाम से बने हमारे संगठन का कार्यक्रम है। 23 जनवरी 2023 को जींद में एक लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे।
विज्ञापन

जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केवल परिवारवाद की राजनीति नहीं होनी चाहिए, जो लोग सामाजिक जीवन में हैं उन परिवारों को लोग पसंद कर रहे हैं। राजनीति में परिवर्तन करने के लिए नए हल तलाशने का प्रयास करेंगे। अब तक जो दल सत्ता में आए उन सभी ने भ्रष्टाचार, गरीब को हटाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल सकी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव जीता तो माहौल बना था। हर व्यक्ति उसकी बात कर रहा था। पंजाब की सरकार का एक साल पूरा होने के बाद पता लगेगा कि जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरे। एसवाईएल की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी समाधान क्यों नहीं हो रहा। भाजपा, जजपा, आम आदमी पार्टी सभी को मिलकर इसके लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं। आदमपुर में पहले टिकट तो मिलने दो। टिकट मिलने के बाद पूछना कि किसे समर्थन करूंगा। कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक जीवन में पिता का साया काम तो आया लेकिन उनको स्थिर कर दिया। चौधरी भजनलाल का बड़ा स्टेटस रहा है। उनकी तीसरी पीढ़ी भी चुनाव लड़ चुकी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 300 से अधिक एमपी जीते। एमपी अपने व्यक्तित्व के बजाय पीएम के नेतृत्व से जीते। देश में राष्ट्रवाद को लेकर उनका बड़ा नाम है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किलोई में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक छत्र राज है, कोई माने या न माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed