{"_id":"638cdac328777f1b9705166a","slug":"wife-arrested-in-kuldeep-murder-case-hisar-news-hsr6488309112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पति की हत्या में शामिल आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पति की हत्या में शामिल आरोपी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। धिकताना गांव निवासी कुलदीप की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी अनीता को बरवाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी धिकताना निवासी सुुनील को एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी सुशील दो दिन के रिमांड पर चल रहा है।
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने बताया कि कुलदीप के घर आना-जाना था। कुलदीप अक्सर अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट करता था। इस बारे में अनीता मुझे बताती थी। इसी वजह से हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। अनीता ने ही अपने पति की हत्या करने की साजिश रची थी। उसके कहने पर ही सुशील के साथ मिलकर 18-19 जुलाई 2021 की रात को कुलदीप की हत्या की थी। उसके बाद कुलदीप के शव को साथी सुशील के साथ मिलकर बालसमंद नहर में फेंक दिया था।
आजाद नगर थाना पुलिस को 21 जुलाई को सरसाना माइनर से शव बरामद हुआ था। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अब मामले का खुलासा होने के बाद मृतक के भाई ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी महिला अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।