फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   White strip missing from National Highway, accidents happening in fog

Hisar News: नेशनल हाईवे से सफेद पट्टी गायब, कोहरे में हो रहे हादसे

Mon, 25 Dec 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
White strip missing from National Highway, accidents happening in fog
हांसी भिवानी रोड पर सफेद पट्टी का नामोनिशान भी नहीं है। संवाद
हांसी।
विज्ञापन

सर्दी के साथ अब कोहरा भी छाने लगा है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम होने लगी है। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों व सड़कों पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य लगातार करने का दावा कर रहा है, लेकिन शहर के अंदर और शहर को गांवों से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। कई मार्ग व सड़कें ऐसी हैं जिन पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत तक नहीं की गई है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

नेशनल हाईवे सहित शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे, हांसी से जींद रोड, भिवानी रोड, बरवाला रोड, तोशाम रोड पर अभी तक सफेद पट्टी लगाने का कार्य नहीं हुआ है। इन रोड पर सफेद पट्टियां या तो गायब हो चुकी हैं या फिर गायब होने के कगार पर है। ऐसा ही हाल शहर के मुख्य मार्गों का है। यहां पर भी सफेद पट्टी गायब है। सफेद पट्टियों के अलावा सड़कों पर लगाए जाने वाले सांकेतिक चिह्नों का भी अभाव है। मुख्य मार्गों पर लगाए सांकेतिक चिह्नों की स्थिति ठीक नहीं है। अन्य शहरों से जोड़ने वाले लिंक रोड पर इस प्रकार की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


धुंध ज्यादा होने पर वाहन चालकों का एकमात्र सहारा सड़क के दोनों तरफ और बीच में लगाई सफेद पट्टी ही होती है। दरअसल धुंध में दृश्यता पांच मीटर से भी कम हो जाती है। अगर सड़क के बीच में सफेद पट्टी होगी तो वाहन चालक को यह पता रहेगा कि वह अपनी लेन में चल रहा है और साइड की सफेद पट्टी दिखने से वाहन सड़क से नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल हाईवे और अन्य राज्यमार्गों की ये है स्थिति

1.नेशनल हाईवे 9- यहां सड़क के दोनों तरफ लगी सफेद पट्टी धुंधली हो चुकी है। बीच की सफेद पट्टी पूरी तरह से गायब है। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है। दो दिन पहले ही नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। वहीं एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बीच की पट्टी न दिखने के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठे थे।


2. नेशनल हाईवे 148बी- नेशनल हाईवे पर बरवाला रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर लगी सफेद पट्टी हल्की धुंधली हो चुकी है। बीच की सफेद पट्टी का भी यही हाल है। हाईवे पर कई मुख्य चौक पर रिफलेक्टर लाइट नहीं लगी हुई है।

3. हांसी से भिवानी रोड पर सफेद पट्टी नहीं है। यहां दोनों तरफ की सफेद पट्टी गायब है। यही हाल तोशाम रोड का भी है।


4. हांसी से जींद रोड बीच-बीच में टूटा हुआ है। यहां पर भी सफेद पट्टी धुंधली है। ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है।




सफेद पट्टी लगाने के लिए एनएचएआई व लोकनिर्माण विभाग को कह दिया है। जल्द ही सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- मोहित महराणा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article