फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the voices came to liberate, the ashes were stolen from the cremation ground

आजाद करने की आती थीं आवाजें तो श्मशान घाट से चुरा लीं अस्थियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
When the voices came to liberate, the ashes were stolen from the cremation ground
पुलिस हिरासत में बैठा आरोपी। - फोटो : Hisar
हिसार। रविवार को अस्थियां चोरी का एक मामला सामने आया। एक युवक ने श्मशान घाट से अस्थियां चोरी कर लीं। युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आवाजें सुनाई देती थीं, इस कारण उसने अस्थियों का विसर्जन करने के लिए उन्हें उठाया। आरोपी युवक की पहचान कैमरी रोड स्थित माल कॉलोनी निवासी अनिल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसे रात के समय आवाज आती थीं। उसे आवाजें आती थीं कि मुझे यहां से आजाद करवाओ। मेरी अस्थियां गंगा में विसर्जित करो। अनिल ने बताया कि इसी कारण वह परेशान था। इस परेशानी के कारण ही उसने अस्थियां चोरी कीं। अनिल ने बताया कि जब वह अस्थियां चोरी कर गंगा में विसर्जित करने जा रहा था तो उसे फिर आवाज आई कि इन अस्थियों को बालसमंद नहर में विसर्जित कर दे। अनिल ने बताया कि उसने ये अस्थियां वहां विसर्जित की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक बच्चा है। कुछ समय बाद पत्नी ने उससे दूरी बना ली और वह अब चंडीगढ़ में रह रही है। पत्नी और बच्चे से दूर होने के कारण मानसिक रूप से परेशान है। बालसमंद नहर में पानी कम होने के कारण अस्थियां विसर्जित नहीं हो सकीं। अस्थियां बालसमंद नहर से बरामद हो गई हैं।
विज्ञापन

सुबह पूजा करने आए तो गायब मिली अस्थियां
पटेल नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी माता का 12 सितंबर को देहांत हो गया था। पटेल नगर स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार करवाकर 15 सितंबर को अस्थियां एकत्रित कर एक प्लास्टिक बॉक्स में रखकर श्मशान घाट में बने लॉकर में रखी थीं। रविवार सुबह जब वह वहां पर अगरबत्ती जलाने के लिए गया तो अस्थियां गायब मिलीं। इसके बारे में उसने श्मशान घाट के चौकीदार बंटी व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने लॉकर को तोड़कर वहां से अस्थियां चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मिनट में दिया चोरी का अंजाम
श्मशान घाट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर खुलासा हुआ कि एक युवक सेक्टर 16 -17 की तरफ से श्मशान घाट के मेन गेट से शनिवार शाम 4:58 बजे प्रवेश करता है। वहां से सीधा अस्थियों को रखने वाले कमरे में गया। लॉकर नंबर 9 का ताला तोड़कर अस्थियां चोरी कर मेन गेट से 5:02 बजे बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
शमशान घाट में नशेड़ी बैठते हैं। चौकीदार मना करता है तो गुंडागर्दी करते हैं। इसके बारे में पुलिस को पहले भी शिकायत की हुई है। नशे के लिए चोरी प्रतीत होती है, क्योंकि लोग यहां रुपये चढ़ाते हैं। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड-14

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। - रमेश, सिविल लाइन थाना प्रभारी, हिसार

बालसमंद नहर किनारे पड़ी अस्थियां व प्लास्टिक बॉक्स।

बालसमंद नहर किनारे पड़ी अस्थियां व प्लास्टिक बॉक्स।- फोटो : Hisar

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता आरोपी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता आरोपी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed