{"_id":"6679d13ca9d7aba8e40176a8","slug":"when-the-people-of-bharat-nagar-protested-against-the-poor-sewer-system-the-machines-of-the-department-reached-the-spot-hisar-news-c-21-hsr1005-408302-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदहाल सीवर व्यवस्था को लेकर भारत नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन तो मौके पर पहुंचीं विभाग की मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदहाल सीवर व्यवस्था को लेकर भारत नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन तो मौके पर पहुंचीं विभाग की मशीनें
विज्ञापन
भारत नगर में बंद पड़े सीवर की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व मौके पर पड़ा सीवर से न
हिसार। बदहाल सीवर व्यवस्था को लेकर भारत नगर के लोगों ने सोमवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध को देखकर जनस्वास्थ्य विभाग की मशीनें सीवर की सफाई के लिए मौके पर पहुंचीं। हालांकि लोगों ने कहा कि जब तक सीवर में गोबर डलना बंद नहीं होगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
भारत नगर व इसके आसपास के क्षेत्र में कई माह से सीवर लाइन बंद होने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने कहा कि जो सरकार बंद सीवर को नहीं खुलवा सकती, उस सरकार से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एरिया की बदहाल सीवर व्यवस्था के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों के मुताबिक डेयरी संचालक सीवर में पशुओं का गोबर बहा देते हैं, जिससे यह समस्या बनी हुई है। इस अवसर पर सोनू लंकेश, सतीश सेहरावत, सुशील शर्मा, गुरदीप सिंह, प्रहलाद गुर्जर, अरुण कांगड़ा, जय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
जनस्वास्थ्य विभाग व नगर निगम एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
उधर जनस्वास्थ्य विभाग व नगर निगम एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की मानें तो डेयरी शिफ्ट करवाना नगर निगम का काम है। वहीं नगर निगम का कहना है कि एक दिन में डेयरियां शिफ्ट नहीं हो सकती। अगर डेयरी वाले सीवर में गोबर डालते हैं तो उनका सीवर कनेक्शन काट दिया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भारत नगर की एक गली में सीवर लाइन बंद होने की समस्या थी, जिसे जेटिंग मशीन की मदद से खुलवा दिया है। मैनहोल से गोबर ही निकला है। -राहुल, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हमने डेयरियों से गोबर उठवाने के लिए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली एरिया में लगा रखी हैं।
राजकुमार, सीएसआई, नगर निगम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्यामलाल ढाणी में गलियां सीवर के पानी से लबालब
उधर श्यामलाल ढाणी में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां की गलियां सीवर के पानी से लबालब हो रखी हैं, जिस कारण से लोगों का घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। दो-तीन पहले एरिया के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के कार्यालय में धरना भी दिया था। मगर इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
समस्या का समाधान न होने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव को दोबारा लिखा पत्र
वहीं नवदीप कॉलोनी के लोगों ने सीवर समस्या को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से कॉलोनी के लोगों ने कहा है कि सीवर समस्या के समाधान के लिए आपको 10 जून को पत्र लिखा गया था। मगर इसके दो सप्ताह बाद तक भी समस्या के समाधान के लिए कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है।