फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the institutions did not show interest in adopting public toilets, the Municipal Corporation again handed over the responsibility to the agency

Hisar News: सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेने के लिए संस्थाओं ने नहीं दिखाई रुचि तो नगर निगम ने फिर एजेंसी को साैंपा जिम्मा

Thu, 06 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
When the institutions did not show interest in adopting public toilets, the Municipal Corporation again handed over the responsibility to the agency
हिसार। शहर के सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेने में संस्थाओं ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई तो नगर निगम को फिर से एजेंसी को ही रखरखाव का जिम्मा साैंप दिया। दो दिन बाद एजेंसी शौचालयों का रखरखाव शुरू कर देगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों की साफ-सफाई व रखरखाव का जिम्मा एक निजी एजेंसी को दिया हुआ था। मगर एजेंसी यह कार्य ठीक ढंग से नहीं कर रही थी। निगम को एजेंसी की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निगम ने सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए आदि को इन्हें सौंपने का फैसला किया था।
विज्ञापन

संस्थाओं ने लिए 32 सार्वजनिक शौचालय
निगम प्रशासन की तरफ से शहर की सामाजिक संस्थाओं व आरडब्ल्यूए से सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के लिए आवेदन मांगे थे। निगम ने दो दफा आवेदन मांगे थे। इस दौरान संस्थाओं ने करीब 38 सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 शौचालय एजेंसी को दिए
जब बाकी शौचालयों व मूत्रालयों को गोद लेने के लिए और संस्थाएं तैयार नहीं हुई तो निगम प्रशासन ने बाकी बचे शौचालयों व मूत्रालयों को एजेंसी को देने का फैसला किया। अब निगम ने बाकी बचे शौचालयों को एजेंसी को सौंप दिया है। एक-दो दिन में एजेंसी इनकी साफ सफाई व रखरखाव का कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed