{"_id":"657216c346673af7b5099c54","slug":"when-the-hsvp-officer-sought-an-explanation-for-his-negligence-the-family-members-created-a-ruckus-in-front-of-the-administrator-hisar-news-c-21-hsr1005-274818-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएसवीपी के अधिकारी से लापरवाही बरतने पर मांगा स्पष्टीकरण तो परिजनों ने प्रशासक के सामने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएसवीपी के अधिकारी से लापरवाही बरतने पर मांगा स्पष्टीकरण तो परिजनों ने प्रशासक के सामने किया हंगामा
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में तैनात क्लास टू अधिकारी से काम में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा तो अधिकारी के परिजनों ने प्रशासक के सामने खूब हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक इस मामले को लेकर प्रशासक व परिजनों के बीच बहसबाजी हुई।
जानकारी के अनुसार एचएसवीपी के प्रशासक प्रदीप दहिया ने कार्यालय में तैनात एक क्लास टू अधिकारी को काम में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण थमा दिया। वीरवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे उक्त अधिकारी व उसके परिजन नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। निगमायुक्त व एचएसवीपी प्रशासक उस समय कार्यालय से घर की तरफ जा रहे थे। अधिकारी के परिजनों ने उन्हें रोक लिया और पूछने लगे कि आपने किस आधार पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदीप दहिया ने कहा कि वह कार्यालय से संबंधित है और वह उन्हें इस बारे में बताने को बाध्य नहीं हैं। अधिकारी स्पष्टीकरण पर अपना जवाब दाखिल कर दे। साथ ही उन्होंने उक्त अधिकारी से कहा कि आप अपने परिजनों को यहां लाकर उन पर बेवजह का दबाव बना की कोशिश कर रहे हैं। इस पर अधिकारी ने कहा कि उसके परिवार वाले अपनी मर्जी से यहां आए हैं। इस पर परिजनों ने कहा कि वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
एचएसवीपी कार्यालय परिसर में कर्मचारी ने लगाया फंदा
तोशाम रोड स्थित एचएसवीपी कार्यालय परिसर में वीरवार देर शाम कौशल रोजगार निगम के तहत तैनात एक कर्मचारी ने पार्किंग शेड में रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से भिवानी जिले के गांव मिताथल का रहने वाला सत्यवान यहां एचएसवीपी कार्यालय में कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत था। वह फिलहाल हुडा कॉलोनी में रह रहा था। शाम 5 बजे के बाद वह पार्ट टाइम में ऑटो चलाता था। वीरवार शाम करीब 7 से 7:30 के बीच सत्यवान ने अज्ञात कारणों से हुडा कार्यालय में पार्किंग शेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।