फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wheat sacks found wet in warehouse, minister suspends DFSC, AFSO and two inspectors

Hisar News: गोदाम में भीगी मिलीं गेहूं की बोरियां, मंत्री ने डीएफएससी, एएफएसओ और दो इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Thu, 26 Dec 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat sacks found wet in warehouse, minister suspends DFSC, AFSO and two inspectors
हिसार। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को उकलाना के गांव मुगलपुरा में विभाग के गाेदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान मंत्री को गेहूं की बोरियां भीगी हुई मिलीं। इस पर मंत्री ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अमित कुमार, सहायक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक संदीप चहल, निरीक्षक सचिन और निरीक्षक विकास को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उकलाना के गांव मुगलपुरा में खाद्य आपूर्ति विभाग का गोदाम है। गोदाम में करीब 6 हजार बोरियां रखी हुई हैं। गोदाम की छत का एक हिस्सा टूटा हुआ था। 23 दिसंबर को बारिश के बाद गेहूं की बोरियां भीग गईं। 25 दिसंबर को गोदाम से गेहूं कुछ डिपो पर सप्लाई भेजी गई थी। गेहूं गीला होने पर डिपो संचालकों ने विरोध जताया था। इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर तक पहुंची। जिसके बाद वीरवार को मंत्री ने गोदाम पर छापा मारा। मंत्री ने मौके पर पहुंचने तक किसी अधिकारी को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी। जब गोदाम पर पहुंचे तो वहां एक गाड़ी में गेहूं की बोरियां लादी जा रही थीं। मंत्री ने गाड़ी में चढ़ कर बोरियों की जांच की तो बोरियों में गेहूं भीगा हुआ मिला। इसके बाद मंत्री गोदाम के अंदर पहुंचे। वहां भी गेहूं गीला मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन



फूड इंस्पेक्टर बोला-कुरुक्षेत्र में हूं, फिर 10 मिनट में ही मौके पर पहुंचा
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य एवं आपूर्ति के इंस्पेक्टर विकास कुमार को फोन कर पूछा कि आप कहां हो? इस विकास ने कहा कि जिले से बाहर कुरुक्षेत्र में हूं। मंत्री ने कहा कि फोन पर अपनी करंट लोकेशन भेजो, लेकिन उन्होंने लोकेशन नहीं भेजी। करीब दस मिनट में वे खुद ही मौके पर पहुंच गए। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने फूड इंस्पेक्टर विकास कुमार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को खराब अनाज भेजोगे तो पाप लगेगा
मंत्री राजेश नागर ने निरीक्षण के दौरान गीली गेहूं देखकर कहा कि क्यों गरीबों का हक मार रहे हो। आप लोगों को पाप लगेगा। गरीबों को अच्छा अनाज भेजोगे तो आपको दुआ देंगे। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में किसी प्रकार की कोताही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


तहसीलदार दोषी मिले तो निलंबित होंगे
हिसार में लघु सचिवालय परिसर में जनपरिवाद समिति की बैठक में पंचायत विकास मंत्री कृष्णपाल पंवार ने तहसीलदार राकेश मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार की शिकायत रखी गई। जिस पर मंत्री ने चार सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर कमेटी की रिपोर्ट में तहसीलदार को दोषी पाया गया तो निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed