फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wheat procurement will begin from April 1 in 27 mandis of the district

Hisar News: जिले की 27 मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin from April 1 in 27 mandis of the district
हिसार। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। सरसों के लिए 14 और गेहूं की फसल की बिक्री के लिए 27 मंडियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। डीसी अनीश यादव ने बताया कि हांसी, बरवाला, डाटा और बांडाहेड़ी में आवक सबसे अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में मंडियों में फसलों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होना चाहिए। यदि कहीं पर भी स्थान की कमी है तो अतिरिक्त एरिया को नोटिफाई करवा लें। इसके अलावा अधिकारियों को लगे और खरीद केंद्रों की भी आवश्यकता है तो जल्द प्रस्ताव भेजें। खरीद केंद्रों व मंडियों के सभी धर्मकांटों की नापतौल विभाग से जांच कराई जाए। सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर नमी मापक यंत्र होना चाहिए।
विज्ञापन

रबी खरीद सीजन के दौरान गेट पास, फसल की खरीद, तौल, लिफ्टिंग, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। फसल के उठान के उपरांत 72 घंटों में किसानों को अदायगी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडियों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय, छायादार स्थान और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की बात कही। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदी गई फसलों के भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था करें। जहां नए ठेकेदार नियुक्त नहीं हुए, वहां पुराने ठेकेदारों से काम कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बरवाला एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हरिराम, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजबीर सिंह, सभी मार्केट कमेटी के सचिव, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन, भारतीय खाद्य निगम और अन्य संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed