{"_id":"61fc21fa3e0a7b6db909ea0b","slug":"wheat-crop-fell-due-to-strong-winds-and-rain-mustard-flowers-and-pods-fluttered-hisar-news-hsr6234506147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं और बारिश से गिरी गेहूं की फसल, सरसों के फूल-फली झड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं और बारिश से गिरी गेहूं की फसल, सरसों के फूल-फली झड़ीं
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात और वीरवार को जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश से कई जगहों पर गेहूं की फसल बिछ गई, जबकि सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। बुधवार देर रात तेज हवा चलने व बूंदाबांदी होने से रामायण गांव की करीब 1500 एकड़ में गेहूं की फसल खराब हो गई है। रामायण गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खराब हुई फसल की गिरदावरी करके किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए।
रामायण गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंघल ने बताया कि उनके गांव में धान की फसल भी बरसाती पानी जलभराव से बर्बाद हो गई थी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में हुए जलभराव की निकासी समय पर नहीं हुई थी। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ताया कि बुधवार देर रात तेज हवा चलने से गेहूं की फसल बिछ गई है। क्षेत्र के किसान जल्द ही फसल खराबे का मुआवजा देने व गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर हांसी एसडीएम से मुलाकात करेंगे। वहीं, किसान कुलदीप, सोनू, संजय, संदीप ने बताया कि बुधवार देर मौसम में बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने से सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण सरसों की फसल बिछ गई है। फसल पर लगे फूल व फल भी झड़ गए हैं। किसानों ने सरसों की फसल की भी गिरदावरी करवाने की मांग की है।
सूख रही सरसों की फलियों वाली टहनी
गांव गंगवा निवासी कृष्ण टांक, मनोज टांट, विकास टांक ने बताया कि सरसों की फसल में पिछले 20 से 25 जनवरी के बीच हुुई बारिश से भी नुकसान हुआ है। इससे नए टहनिया फूट आई। जिन पर अब फूल आ गए हैं। यह फूल फली बनकर पक नहीं पाएंगे। इन फूलों के कारण पौधे पर पहले से लगी फलियों का दाना भी कमजोर रहेगा। इसके अलावा कुछ पौधों में टहनी सूखने की समस्या आ रही है।