फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   What Kuldeep Bishroi did was wrong, his tone towards the party had already changed: Kumari Selja

कुलदीप बिश्रोई ने जो किया वह गलत ,पार्टी के प्रति उनके सुर पहले ही बदले हुए थे: कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
What Kuldeep Bishroi did was wrong, his tone towards the party had already changed: Kumari Selja
मीडिया से बातची करते पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राज्यसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने जो किया वह गलत है। पार्टी के प्रति उनके सुर पहले से ही बदले हुए थे। इसलिए उनको पार्टी से निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि एक वोट की जांच की जा रही है। जिसका वोट रद्द हुआ उस पर पार्टी हाईकमान निर्णय लेगा।
विज्ञापन

कर्ण सिंह लितानी के प्रतिष्ठान पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र व संस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास किया। भाजपा केंद्रीय संस्थाओं को भी लगातार बर्बाद कर रही है। ईडी का इस्तेमाल कर राहुल, सोनिया गांधी पर खिलाफ कार्रवाई गैरकानूनी है। जो भी नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी की टीम छोड़ दी जाती है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। आज उस नींव को नष्ट करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

माकन की हार से निराश हूं
अजय माकन के हारने से थोड़ी निराशा तो हुई है, पूरे देश की नजर हरियाणा के राज्यसभा वाले चुनाव पर थी। उन्होंने बताया कि मीडिया में कुछ काल्पनिक सवाल उठ रहे हैं कि मेरे प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए किसी विधायक ने गद्दारी करने की हिम्मत नहीं की, अब दो महीने के नए प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल में दो विधायक पार्टी को धोखा दे गए। इस मौके पर कांग्रेस नेता करण सिंह लितानी, रघुवीर सिंह लितानी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड्ऱी, पूर्व विधायक बलवान सिंह, पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग, भूपेंद्र सिंह गंगवा, बाला देवी खेदड़, लाल बहादुर खोवाल, हरपाल सिंह बूरा, जगन्नाथ, ईश्वर खेदड़, राजेश भुटानी, हरि किशन प्रभुवाला, अश्विनी शर्मा, डॉ, सुरेंद्र सेलवाल व पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, सूबे सिंह धतरवाल, पूर्व सरपंच टेकाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed