फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active today, possibility of rain with high speed winds in the state today and tomorrow

Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश में आज व कल तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active today, possibility of rain with high speed winds in the state today and tomorrow
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 19 व 20 फरवरी को बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने के आसार हैं। अरब सागर में नमी बढ़ेगी। इस कारण पंजाब के दक्षिणी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर एकाएक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिससे 19 व 20 फरवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बनेगी। एक दो स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश की गतिविधियां सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी होते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जैसे ही यह विक्षोभ 21 फरवरी को आगे निकलेगा, वैसे ही उत्तरी हवाओं से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

----------------
दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी
उधर मंगलवार को मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। इस कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान फरीदाबाद में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि हुई है। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed