फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active in Haryana today, Monsoon turf remains over Rajasthan

हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: राजस्थान पर बनी रही मानसून टर्फ, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Fri, 18 Jul 2025 08:21 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Jul 2025 08:21 AM IST
सार

हरियाणा के दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।

विज्ञापन
Western disturbance will be active in Haryana today, Monsoon turf remains over Rajasthan
आज बारिश की चेतावनी - फोटो : self

विस्तार

मानसून टर्फ वीरवार को राजस्थान पर ही बनी रही। राजस्थान पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को मानसून टर्फ के हरियाणा पर आने की संभावना थी। हालांकि वह राजस्थान पर ही बनी रही। इस दौरान मानसून टर्फ बीकानेर, दतिया, दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने डिप्रेशन के केंद्र, डेहरी, पुरुलिया, दीघा से लेकर होकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली रही।
विज्ञापन


इस कारण से सिर्फ प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके साथ ही इलाहाबाद पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में एनसीआर के पास से गुजरेगा। इनके असर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। ये गतिविधियां 21 जुलाई तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां हुई बारिश
महेंद्रगढ़-12.2 एमएम
चरखी दादरी-2.0 एमएम
नूंह-8.0 एमएम
यमुनानगर-3.5 एमएम
सोनीपत-1.0 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed