फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active from tonight, there will be a possibility of rain till June 14

आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 14 जून तक रहेगी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active from tonight, there will be a possibility of rain till June 14
हिसार। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान तापमान फिर से 47.0 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 14 जून तक बीच-बीच में बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान गरज-चमक व आंधी के साथ-साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है। इसके असर से एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण या हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होने की संभावना है। इस वजह से दो विपरीत हवाओं के मिलन से इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी। पछुआ व दक्षिणी पूर्वी हवाओं के टकराव से एक टर्फ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, बिहार, पश्चिमी बंगाल तक बनेगी। इससे हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ जगहों पर सक्रिय बादलों का निर्माण भी होगा, जिससे तेज बारिश व ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, वर्तमान में मानसून ने अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में दस्तक दे दी है। मानसून अब एक बार फिर से सक्रिय होने की स्थिति में आ चुका है। अगले 24 से 48 घंटों में मानसून के गोवा, उत्तरी कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों और बिहार के उत्तर-पूर्वी इलाकों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
बापोनी फरीदाबाद - 47.1
हिसार एएमएफयू - 46.6
नूंह एडब्ल्यूएस - 46.3
सिरसा एडब्ल्यूएस - 45.5
रोहतक एडब्ल्यूएस - 45.3
महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस - 45.3
फतेहाबाद एडब्ल्यूएस - 44.7
भिवानी - 44.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed