फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active, possibility of rain from today until August 27.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से 27 अगस्त तक बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, possibility of rain from today until August 27.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मानसून टर्फ भी हरियाणा पर पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार से 27 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 अगस्त को मानसून टर्फ के हरियाणा पर पहुंचने से प्रदेश में झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद पिछले एक हफ्ते से मानसून टर्फ राजस्थान और गुजरात पर रहने से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया था। मगर, शुक्रवार को फिर से मानसून टर्फ हरियाणा पर पहुंच गई। वर्तमान में मानसून टर्फ, सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस वजह से शुक्रवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट भी आई है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है, जो धीरे-धीरे दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर पहुंचने की संभावना बन रही है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, 25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इन सभी के कारण अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून लगातार सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed